चपले में बिजली संकट: भीषण गर्मी में रात भर लोग रहे बेहाल, सुबह फिर कटी बिजली!

Deepak Patail
Admin-
0

 

रायगढ़। खरसिया क्षेत्र के ग्राम चपले में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।


रात 12 बजे तक करना पड़ा इंतजार

ग्रामीणों ने बताया कि कल रात पूरे गांव में बिजली गुल रही। उमस इतनी ज्यादा थी कि लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। काफी मशक्कत और घंटों के इंतजार के बाद रात 12 बजे बिजली आई, लेकिन लोगों की राहत कुछ ही घंटों की रही।



सुबह फिर हुई कटौती

आज सुबह 9 बजे एक बार फिर बिना किसी सूचना के बिजली काट दी गई। गर्मी के इस मौसम में बिना पंखे और कूलर के बैठना सजा जैसा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग ने अपनी व्यवस्था नहीं सुधारी, तो उन्हें मजबूरन शिकायत लेकर उच्च अधिकारियों के पास जाना पड़ेगा।

Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)