पिछले साल के मुकाबले इस बार जल्दी आ रहा रिजल्ट आपको बता दें कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च में आयोजित की गई थीं।
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? (आसान स्टेप्स) छात्रों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, आप अपने मोबाइल से ही इन आसान तरीकों से अपना नंबर देख सकते हैं:
सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 10th या 12th रिजल्ट 2026 वाले लिंक को चुनें।
अपना रोल नंबर (Roll Number) ध्यान से भरें।
नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट सामने आ जाएगी।
इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें या इसका स्क्रीनशॉट लेकर रख लें।
जरूरी सलाह:
कल दोपहर रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक रहेगा, जिससे पेज खुलने में देरी हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और थोड़ी-थोड़ी देर में पेज रिफ्रेश करते रहें।
