Kharsia: कुनकुनी में सजेगी कथा व्यास पं. युवराज पांडे की पावन व्यासपीठ, 13 नवंबर से बहेगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की अमृत गंगा

Deepak Patail
Admin-
0

खरसिया । खरसिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुनकुनी के स्थानीय स्कूल मैदान में आगामी 13 नवंबर से 19 नवंबर 2026 प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से 'हरि इच्छा तक सात दिवसीय भव्य 'श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ' का आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान को लेकर कुनकुनी सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल है।


इस पावन कथा में व्यासपीठ को सुशोभित करने वाले राष्ट्रीय कथा वाचक श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर (देवभोग, जिला गरियाबंद) के मुख्य वक्ता, प्रख्यात आचार्य पूज्य पंडित श्री युवराज पांडे जी हैं। महाराज श्री अपनी ओजस्वी वाणी, सरल स्वभाव और बेहद सुंदर व संगीतमय शैली में कथा वाचन के लिए पूरे छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में जाने जाते हैं। उनके मुखारविंद से श्रीमद्भागवत के प्रसंगों, भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं तथा नीति-वचनों को सुनने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। महाराज जी के सान्निध्य में कथा श्रवण करना श्रोताओं के लिए एक अलौकिक और आत्मिक अनुभव होता है। 


आयोजक: श्री अनुज राम राठिया, श्रीमती सीता राठिया और समस्त कुनकुनी ग्रामवासी क्षेत्रवासी।




Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)