Kharsia: वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का हृदयघात से निधन, खरसिया और रायगढ़ के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Deepak Patail
Admin-
0
खरसिया। खरसिया अंचल के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने (हार्ट अटैक) के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। वे खरसिया ब्लॉक के ग्राम रक्सापाली के रहने वाले थे। उनके असमय चले जाने से संपूर्ण खरसिया अंचल और रायगढ़ जिले के मीडिया जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

गोपाल नायक पिछले लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय थे। अपनी निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता के बल पर उन्होंने क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान कायम की थी। ग्रामीण अंचल की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और जनहित के विषयों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में वे हमेशा अग्रणी रहते थे। अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण वे सहयोगियों व क्षेत्रवासियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र के लोग और पत्रकार साथी स्तब्ध हैं। एक अनुभवी व समर्पित पत्रकार का इस प्रकार अचानक चले जाना खरसिया अंचल एवं स्थानीय पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)