खरसिया। ग्राम उल्दा स्थित हरदीहा पटेल सामाजिक भवन में रविवार को हरदीहा पटेल समाज विकास समिति, जिला रायगढ़ की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले भर से आए समाज के प्रमुखों, पदाधिकारियों और सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज की कुलदेवी माँ शाकम्भरी देवी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बैठक की मुख्य कार्यसूची पर चर्चा शुरू की गई।
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
बैठक में समाज के होनहार छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए जल्द ही 'प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह' आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर जल्द ही तिथि की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
केंद्रीय OBC सूची में शामिल कराने की मांग
सामाजिक चर्चा के दौरान रायगढ़ जिले के पटेल समाज को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची में शामिल कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस विषय में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से जल्द ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने पर सहमति बनी।
बैठक में जिलाध्यक्ष नारायण पटेल (बरगढ़), प्रदेश महासचिव भूपेन्द्र पटेल, महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष कृपासिंधु पटेल, जिला सह सचिव आनंदराम पटेल, बरगढ़ सर्किल अध्यक्ष मनोहर पटेल, पानीखेत सर्किल अध्यक्ष जीवन पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल, राजनीतिक प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष दुर्गा पटेल, पानीखेत सर्किल सचिव टेकलाल पटेल, पानीखेत सर्किल कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पटेल, पूर्व जिला कार्यकारी सदस्य छत्रपाल पटेल, चपले ग्राम अध्यक्ष होम प्रकाश पटेल, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पवन पटेल, बरगढ़ सर्किल सचिव राकेश पटेल, उल्दा ग्राम अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल एवं समाजसेवी ननकी पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

