Kharsia: विधायक उमेश पटेल की अनुशंसा पर चपले में सांस्कृतिक मंच की सौगात, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

Deepak Patail
Admin-
0
खरसिया 5 जून। ग्राम पंचायत चपले के वार्ड क्रमांक 18 के लिए एक बड़ी सौगात। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री उमेश नंदकुमार पटेल जी की अनुशंसा पर वार्ड में सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी कड़ी में आज विधायक जी के मार्गदर्शन में उपसरपंच प्रतिनिधि एवं बीडीसी (जनपद सदस्य) प्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

धार्मिक रीति-रिवाज से रखी गई आधारशिला
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पुरोहित योगेंद्र जी महाराज के सानिध्य में पूरी निष्ठा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर किया गया। मंच की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक उमेश पटेल जी का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मंच के बनने से वार्ड में सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक बेहतरीन स्थान मिल सकेगा।


भूमि पूजन के इस गरिमामयी अवसर पर गांव के कई वरिष्ठ और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
हीरा पटेल, ईश्वरी पटेल, मिलकेतन पटेल
दीनदयाल पटेल, राहुल पटेल, संतोष पटेल
भूषण पटेल, दूज राम पटेल, तीजराम पटेल
उदय पटेल और मुरली धर पटेल
सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)