खुशी का माहौल गम में बदलते-बदलते बचा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार युवक एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर वापस कोरबा की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी पत्थलगांव थाना अंतर्गत खरकट्टा गांव के नजदीक पहुंची, चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी रफ्तार में होने के कारण सीधे सुरक्षा घेरे को तोड़कर पानी से भरे नाले में उतर गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाकर बचाई जान
दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए कार के अंदर फंसे चारों लोगों को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और जेसीबी मशीन बुलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नाले से बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही हैं।


