खरसिया ब्रेकिंग: चपले नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: भीषण गर्मी में तेज रफ्तार कार का फटा टायर, डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई गाड़ी; बाल-बाल बची दंपत्ति की जान

Deepak Patail
Admin-
0

खरसिया 24 मई । भीषण गर्मी के बीच तेज रफ्तार का सफर एक दंपत्ति के लिए बेहद खतरनाक साबित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से आ रहे एक पति-पत्नी की सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार (CG 13 AE 4970) नेशनल हाईवे पर चपले के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।



बताया जा रहा है कि चिलचिलाती गर्मी के कारण कार का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार तेज होने की वजह से कार सीधे जाकर सड़क के बीच बने डिवाइडर (लोहे की बैरिकेडिंग) से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिछला कांच (रियर विंडशील्ड) चकनाचूर हो गया।

इतनी भीषण टक्कर के बाद भी भगवान का शुक्र रहा कि कार में सवार पति-पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें खरोंच तक नहीं आई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य में मदद की।




Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)