रायगढ़ पुलिस का 'ऑपरेशन अंकुश' IPL सट्टा खिलाते 6 सट्टेबाज गिरफ्तार, महंगे मोबाइल और नकदी बरामद

Deepak Patail
Admin-
0

रायगढ़  27 अप्रैल 2026 । जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर जोरदार स्ट्राइक की है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैचों पर दांव लगवाते हुए कुल 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है।


कोतवाली और घरघोड़ा में पुलिस की छापेमारी

पुलिस टीमों ने दोनों थाना क्षेत्रों में घेराबंदी कर दबिश दी। कोतवाली क्षेत्र में दो सटोरिये पकड़े गए, जिनके पास से 3 मोबाइल और ऑनलाइन पैसों के लेनदेन के सबूत मिले हैं। वहीं, घरघोड़ा में दो अलग-अलग जगहों पर रेड मारकर चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एप्पल, वन प्लस और सैमसंग जैसे 4 महंगे मोबाइल और ₹15,490 की नकदी बरामद हुई है।


इन 6 आरोपियों पर हुई कार्रवाई:

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है,  सोनू देवांगन (21 वर्ष), निवासी- नयागंज कोष्टापारा, रायगढ़ (कोतवाली)

हर्षित देवांगन (24 वर्ष), पेशा- कैफे सेंटर, निवासी- नयागंज कोष्टापारा, रायगढ़ (कोतवाली)

भरत गोयल (22 वर्ष), निवासी- लैलुंगा रोड, घरघोड़ा

गौतम भोजवानी (26 वर्ष), निवासी- साईराम कॉलोनी, घरघोड़ा

लक्ष्मीनारायण सिदार (28 वर्ष), निवासी- वार्ड नं. 13, घरघोड़ा

सागर गुप्ता (27 वर्ष), निवासी- वार्ड नं. 02, घरघोड़ा

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने करीब ₹2.5 लाख कीमत के 7 नग मोबाइल फोन, ₹15,490 नगद और भारी मात्रा में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के साक्ष्य जब्त किए हैं।


एसएसपी का सख्त संदेश:

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा है कि— "ऑनलाइन सट्टा और अवैध जुए पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।"



Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)